ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! खाकी वर्दी शर्मसार; शराब के नशे में लड़खड़ाता दिखा आरक्षक, वीडियो हुआ वायरल!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) खाकी वर्दी की मर्यादा को तार-तार करने वाली एक घटना लोरमी से सामने आई है, जहां नशे में धुत एक आरक्षक शराब दुकान के पास लड़खड़ाता नजर आया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में जो आरक्षक नजर आ रहा है, उसका नाम रोशन कुमार पहाड़ी बताया जा रहा है, जो मुंगेली जिले में पदस्थ है। वह किसी सरकारी कार्य से लोरमी आया हुआ था, लेकिन ड्यूटी के दौरान ही नशे में चूर होकर सड़क किनारे स्थित देशी शराब दुकान के पास इस तरह लड़खड़ाता दिखा कि लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरक्षक नशे की हालत में बमुश्किल अपने पैरों पर खड़ा हो पा रहा है। उसे मौके पर मौजूद कुछ लोग सहारा देकर संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य न केवल वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि पुलिस विभाग की अनुशासन व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है। रफ्तार न्यूज सीजी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह स्पष्ट है कि वर्दी में रहकर इस तरह की हरकतें समाज में पुलिस की छवि को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्दी एक जिम्मेदारी का प्रतीक है और यदि खुद कानून के रखवाले ही इस तरह अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करें, तो आम जनता में कानून के प्रति विश्वास कैसे बना रहेगा? अब यह देखना होगा कि पुलिस विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...