BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की तेज कार्रवाई, ट्रेलर से चोरी हुए 8 टायर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हिर्री पुलिस ने एफआईआर दर्ज होते ही सक्रियता दिखाते हुए ट्रेलर से हुई टायर चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महज कुछ ही समय में कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए 8 टायर बरामद कर लिए, जिनकी कुल कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की अहम भूमिका रही। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी चालक राजीव उर्फ आकाश और अरुण यादव ट्रेलर से टायर चोरी कर उन्हें पिकअप वाहन में लोड कर जशपुर की ओर ले जा रहे थे। सूचना के आधार पर हिर्री पुलिस की टीम ने पत्थलगांव क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान चोरी किए गए सभी 8 टायर बरामद कर लिए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं पुलिस की सक्रियता की भी सराहना हो रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा... NEET विवाद की गूंज: 36 दिन के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्ती... बिलासपुर; एयू में कार्यपरिषद की बैठक के बाहर छात्रों का हंगामा..सदस्यों को पिछले गेट से जाना पड़ा, क... बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला... कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित..मजगांव में भी मिला मरीज, चारों को... बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर से ऋषिकेश घूमने गया परिवार, घर में पीछे से घुसा चोर..विंडो एसी निकालकर लाखों की नकदी और सोन... एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत...