ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रेलवे स्टेशन में चाकू से हमला कर महिला को घायल कर आरोपी फरार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर रेलवे स्टेशन में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात आरोपी ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि यह वारदात स्टेशन परिसर में पार्सल ऑफिस के पास हुई। आरोपी ने महिला के गर्दन और हाथ पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी में हमलावर को ऑटो चालक बताया जा रहा है। जीआरपी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...