ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शिक्षिका पत्नी की हत्या का ऐसा प्लान..पहले टक्कर मारी, फिर लोहे की रॉड से किया निर्ममता से हमला…बिजली विभाग का इंजीनियर पति और एक सहयोगी गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद जिले में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी शिशपाल वासनिक, जो बिजली विभाग में इंजीनियर है, उसने अपनी पत्नी बरखा वासनिक को पहले बोलेरो से कुचला और फिर सांसें चलती देख लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के पास 22 मार्च 2025 को हुई। बरखा वासनिक (35) शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल डौंडी में शिक्षिका थीं। स्कूल से छुट्टी के बाद वे स्कूल के प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग लौट रही थीं। रास्ते में बोलेरो से टक्कर मारी गई, जिससे दोनों घायल हो गए। शिशपाल बोलेरो से उतरा और घायल पत्नी को रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में यह हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन परिजनों को शक हुआ और उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और बोलेरो नंबर की जांच की, तो सच्चाई सामने आई। जांच में खुलासा हुआ कि पति-पत्नी के संबंधों में खटास थी और बरखा बच्चों के साथ दुर्ग में अलग रह रही थीं। इसी रंजिश में शिशपाल ने साजिश रचकर रास्ते और समय की रेकी की और वारदात को अंजाम दिया। दल्लीराजहरा पुलिस ने आरोपी शिशपाल वासनिक और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और बालोद पुलिस ने जल्द और खुलासे की बात कही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...