ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को मातम में डुबो दिया। कुसमी थाना क्षेत्र में जनपद कार्यालय के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बगीचा–कुसमी मार्ग पर चलने वाली शमीम बस शाम के समय कुसमी की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार बस ने पल्सर बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार युवक दूर जा गिरे। इस हादसे में 18 वर्षीय सुशील नगेशिया और 19 वर्षीय उसपाल नगेशिया, दोनों निवासी ग्राम मोतीनगर, की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक संजू नगेशिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। घायल संजू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...