BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, बिलासपुर में बना हेल्प डेस्क, हर दुविधा का होगा त्वरित समाधान…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बिलासपुर पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। अब आवेदन से जुड़ी किसी भी समस्या, दस्तावेज़ संबंधी सवाल या प्रक्रिया को लेकर शंका दूर कराने के लिए विशेष हेल्प डेस्क तैयार किया गया है। इस हेल्प डेस्क का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा कर रही हैं। उनके साथ उनि-अ जितेश सिंह और प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह भी मौजूद रहेंगे, ताकि अभ्यर्थियों को तुरंत सहायता मिल सके। यह सुविधा रक्षित केन्द्र बिलासपुर में शुरू की गई है। अभ्यर्थी प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। पुलिस विभाग ने कहा है कि हर तरह की शिकायत और शंका का उचित समाधान कर अभ्यर्थियों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। हेल्प डेस्क की शुरुआत से अभ्यर्थियों को अब इधर-उधर दौड़ने या जानकारी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा हर समाधान अब एक ही स्थान पर मिलेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह पहल चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...