ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सेप्टिक टैंक से मिली नवविवाहिता की लाश का खुलासा, ससुर निकला कातिल, किया चौंकाने वाला खुलासा…..

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सेप्टिक टैंक में मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दिल दहला देने वाले इस मामले में मृतका के ससुर को ही हत्यारा पाया गया। आरोपी ने बेटे के प्रेम विवाह से नाराज होकर बहू की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता भोजराम पटेल ने अपनी पत्नी कामनी निषाद (20 वर्ष) की गुमशुदगी की रिपोर्ट 12 नवंबर को थाना सहसपुर लोहारा में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि कामनी 7 नवंबर को बिना बताए कहीं चली गई थी। पुलिस जांच के दौरान परिवार के बयान संदिग्ध लगे, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में कामनी के ससुर जहल पटेल (50 वर्ष) का बयान टूट गया। उसने स्वीकार किया कि उसका बेटा कामनी से प्रेम विवाह करना चाहता था, लेकिन लड़की की जाति अलग होने की वजह से वह इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी आग में उसने बहू की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसने जबरन कीटनाशक पिलाकर उसे मार डाला और पुलिस से बचने के लिए शव को अपने ही घर के सेप्टिक टैंक में दबा दिया। आरोपी की निशानदेही पर कीटनाशक 505 का डिब्बा भी जब्त कर लिया गया। आरोपी जहल पटेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 103(1), 238(ख) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, एफएसएल टीम, एएसआई बलदाउ भट्ट और सहसपुर लोहारा पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...