BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! सीएचसी में डॉक्टर के साथ अभद्रता..जान से मारने की धमकी, थाने में दर्ज हुआ मामला, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चौक-चौराहों पर झगड़े करने वाले अब अस्पतालों में भी दबंगई दिखाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां एक डॉक्टर के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। डॉ. मीनाक्षी पटेल ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 8:30 बजे ओमप्रकाश गेंदले नाम का युवक अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा। उसने अपने हाथ में पट्टी बंधवाई, लेकिन पट्टी के बाद दी गई दवाइयों को फेंक दिया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ अस्पताल के अंदर गाली-गलौज करने लगा। जब डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने और अधिक आक्रामक होकर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दे दी। घटना के बाद डॉ. मीनाक्षी ने बिल्हा थाने में मामला दर्ज कराया। बिल्हा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश गेंदले और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 352, 132, 296, 351(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
खच्चरों पर घमासान..वायरल ऑडियो से बवाल; बिलासपुर महापौर और पति अशोक विधानी पर पशु सेवकों को धमकाने क... बेलतरा में विकास का बड़ा धमाका; 18.96 करोड़ से संवरेंगी सड़कें, बनेंगी नालियां और चाटीडीह में बनेगा ... बिलासपुर में रेस्क्यू किए खच्चरों की सुपुर्दगी पर सवाल; गौठान से महापौर पति के ईंट-भट्ठे पहुंचाने का... गरबा की ड्रेस, हाथ में सिगरेट और पिस्टलनुमा वस्तु; वायरल वीडियो पर पुलिस का शिकंजा..9 गिरफ्तार! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत!