BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; दो संस्थानों से करीब तीन लाख का अवैध धान जब्त, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ जारी अभियान के तहत प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार बेलगहना समर्थ थवाईत, कोटा मंडी के उप निरीक्षक सी. जी. गोस्वामी और नीतिश नायक की टीम ने दो स्थानों में दबिश देकर भारी मात्रा में धान जब्त किया। ग्राम कोंचरा स्थित यंग प्रोविजन स्टोर से 117 कट्टा (46 क्विंटल 80 किलो) तथा ग्राम मचगंवा के अरिहंत राइस मिल से 122 कट्टा (48 क्विंटल 80 किलो) धान अवैध भंडारण की शिकायत पर जब्त किया गया। दोनों मिलाकर करीब तीन लाख रुपए मूल्य का यह धान मंडी अधिनियम के तहत जप्ती में लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार धान खरीदी सीजन की पूरी अवधि में इसी तरह की ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
