ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; NHM के 735 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफ़ा सौंपा, अस्पतालों की सेवाएं ठप……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की हड़ताल अठारहवें दिन भी जारी रही। बिलासपुर में बर्खास्त किए गए दो पदाधिकारियों की बहाली की मांग को लेकर ज़िले के 735 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफ़ा दे दिया। इस आंदोलन की वजह से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। बिलासपुर में एनएचएम कर्मचारियों ने गुरुवार को कोन्हेर उद्यान, नेहरू चौक से बाइक रैली निकालकर सीएमएचओ कार्यालय का घेराव किया। पुलिस प्रशासन पहले से ही ऑफिस गेट पर तैनात था और गेट बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद कर्मचारियों ने जमकर नारेबाज़ी की और सामूहिक इस्तीफ़ा पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गढ़ेवाल को सौंपा। ज्ञात हो कि बुधवार को कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल पाल को बर्खास्त कर दिया गया था। इस आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने यह कदम उठाया। हड़ताल की वजह से जिला अस्पताल, सिम्स, मानसिक चिकित्सालय, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद हो गए हैं। बरसात के मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बंद होने से आम जनता को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। एनएचएम कर्मचारियों की इस सामूहिक इस्तीफ़े से स्वास्थ्य सेवाओं का संकट और गहराता जा रहा है। अब सभी की नज़रें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...