BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; होटल के पास जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश की गड्डियां जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में त्यौहारी सीजन में जुआ-सट्टे पर रोक लगाने के अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात एक होटल के पास चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस की अचानक रेड से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने हज़ारों रुपये नगद और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को त्यौहारों के दौरान जुआ-सट्टा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने होटल के पीछे बने एक ठिकाने पर रेड की। इस दौरान ओमप्रकाश खैरवार, रवि नायक, दीपक वर्मा, रामप्रसाद केंवट, धनीराम सूर्यवंशी और भवानी बरेठ को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आगामी दिनों में त्यौहारों को देखते हुए ऐसे अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...