ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्रिपल मर्डर केस, तंत्र-मंत्र के बहाने तीन की हत्या, छह गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में हुए ट्रिपल मर्डर केस की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि तीनों लोगों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन, सुरेश साहू और नीतीश कुमार के शव बरबसपुर स्थित कबाड़ यार्ड से बरामद हुए थे। पहले तंत्र-मंत्र के दौरान मौत की आशंका जताई गई थी, लेकिन जांच में कई अहम सुराग सामने आए। अशरफ की जेब से सिगरेट का पैकेट, नीतीश के मुंह से नींबू और सुरेश की जेब से भी नींबू मिला। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में तीनों की मौत पतली रस्सी से गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई है। नीतीश के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। बिलासपुर का तांत्रिक (बैगा) आशीष दास अपने तीन साथियों के साथ बुधवार शाम कोरबा पहुंचा था। टीम में शामिल अश्विनी कुर्रे के अनुसार, 5 लाख रुपए को तंत्र विद्या से ढाई करोड़ करने की बात कही गई थी। पैसे बराबर हिस्सों में बांटे जाने थे। रात में स्क्रैप यार्ड में तंत्र-क्रिया की गई। तांत्रिक आशीष ने तीनों को एक-एक कर कमरे में बुलाया, नींबू दिया और रस्सी का घेरा बनाकर कमरे में बंद कर दिया। आधे से एक घंटे बाद जब कमरा खोला गया, तो तीनों मृत पड़े मिले। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास फरार है। पुलिस ने संकेत दिए कि पूछताछ के बाद और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अशरफ मेमन के परिजनों का कहना है कि वह तेज दिमाग का व्यक्ति था, इसलिए तंत्र-मंत्र से लाखों को करोड़ बनाने जैसी बातों पर आसानी से भरोसा नहीं कर सकता था। परिवार को शक है कि उसके खिलाफ बड़ा षड्यंत्र रचा गया। अशरफ कबाड़ कारोबार में पूरे कोरबा और आसपास के जिलों में जाना जाता था। कई कारोबारी उससे जुड़े थे, जबकि कुछ लोगों से विवाद भी चल रहा था।

मृतकों के नाम…..

अशरफ मेमन, निवासी कोरबा

सुरेश साहू, निवासी तुलसी नगर

नीतीश कुमार, निवासी बलौदाबाजार

सुरेश की पत्नी ने बताया कि बिलासपुर का संजय साहू 5 दिनों से उन पर दबाव डाल रहा था और रात 12 बजे घर से ले गया था। आखिरी बार 3 बजे बात हुई, इसके बाद फोन बंद हो गया। अशरफ मेमन पर जुआ एक्ट, मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी पुरानी रंजिशें भी थीं, जिसकी वजह से शक और गहरा गया है। फिलहाल पुलिस तांत्रिक आशीष दास की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...