Raftaar News Cg

संजू हत्याकांड मामले का हुआ खुलासा, रफ्तार न्यूज से जानिए पूरी खबर, घटना को अंजाम देने पिता व भाई की थी साजिश, मामले में 11 आरोपी हुए गिरफ्तार 5 शुटर अभी भी फरार

सम्पत्ति पर कब्जा पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई ही बनी हत्या की मुख्य वजह

 यूपी से 10 लाख में बुलवाए थे 5 प्रोफेशनल शूटर, पिस्टल व कारतूस भी 2 लाख में खरीदे

पुलिस ने सभी रिश्तेदार और लोकल आरोपियों सहित 11 को किया गिरफ्तार, पांचों शूटर फरार

कॉल रिकॉर्डिंग से खुलते गए राज, पिता-पुत्र के बीच बातचीत में षड़यंत्र की पूरी कहानी आ गई सामने

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी ओवरब्रिज के सामने घटित संजू त्रिपाठी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संजू के पिता और सगे भाई ने ही मिलकर साजिश रची थी। उन्होंने यूपी से 10 लाख रुपए में 5 प्रोफेशनल शूटर बुलवाए थे। साजिश में भाई की पत्नी, दत्तक पुत्री, उसका पति सहित शहर के अन्य लोग शामिल पाए गए। वहीं, फरार हत्यारों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से 3 गन और आधा दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सम्पति पर कब्जा, पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई ही हत्याकांड की मुख्य वजह बनकर सामने आई है। पिता जयनारायण त्रिपाठी के मोबाइल से कुछ कॉल रिकॉर्डिंग मिले, जिसने इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद की। उन्होंने अपने छोटे बेटे कपिल से हत्याकांड की साजिश की बात की थी।

एसएसपी पारुल माथुर माथुर ने की मामले की खुलासा:-

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि, संजू त्रिपाठी की हत्या मामले में जब मृतक की पत्नी ने पिता जयनारायण त्रिपाठी व सगे छोटे भाई कपिल त्रिपाठी से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की बात कही थी। उसी दिशा में जाँच शुरू करने पर पुलिस ने अलग- अलग जगह से बलेनो कार, स्कार्पियो, एलाटा कार जब्त किए थे। पुलिस ने पिता से पूछताछ की और उसके मोबाइल का परीक्षण किया तो इस हत्या के पीछे की वजह और साजिश के बारे में पता चल सका।

आरोपी निम्न जगहों से हुए गिरफ्तार:-

पुलिस ने बताया कि सुमित निर्मलकर के किराए की स्कार्पियो भिलाई में मिली। कपिल त्रिपाठी घटना के बाद अपनी पत्नी को फोन कर एक बैग में कुछ कपड़े पैक कर रिंकू तिवारी (गार्ड) को देने बोलकर बिलासपुर से लिफ्ट लेकर भिलाई पहुंच गया। वह यहाँ से थार गाड़ी में गया था, जहां सुमित निर्मलकर उसका इंतजार कर रहा था। सुमित व कपिल भिलाई से गोंदिया होते हुए भोपाल गए, फिर बस से इंदौर पहुंचे। इन्दौर से बस से दिल्ली पहुंचे, दिल्ली में टैक्सी करके नेपाल जाने वाली बस में बैठे। नेपाल जाते समय लखनऊ टोल प्लाजा के पास यूपी पुलिस के सहयोग से कपिल और सुमित को पकड़ा गया। घटना के बाद प्रेम श्रीवास शहडोल से यूपी भाग गया था, उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। भरत तिवारी, रवि तिवारी, आशीष तिवारी और राजेन्द्र सिंह ठाकुर शहडोल होते हुए दिल्ली भाग गए थे, उन्हें दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया अमन गुप्ता को सिरगिट्टी बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। बाकी लोगों को बिलासपुर से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

रिश्तेदार महिला से अनाचार और संपत्ति भी वजह:-

आरोपी जयनारायण ने एक लड़की को गोद लिया था। उसके साथ जयनारायण के अलावा संजू के अवैध संबंध मे जयनारायण के शनिचरी स्थित घर को संजू अपने नाम करवाने का दबाव डाल रहा था, ताकि वह दत्तक पुत्री को ना मिल सके। उसने पिता से भी की थी। पैक संपत्ति के बटवारे को लेकर विवाद था। इसी विवाद में आरोपी जय नारायण त्रिपाठी, कपिल त्रिपाठी, दत्तक पुत्री, भरत तिवारी और आशीष तिवारी ने एक राय होकर संजू त्रिपाठी की हत्या को योजना बनाई, जिसकी पुष्टि जयनारायण के मोबाइल में ऑडियो से हुई।

फॉर्म हाउस में रुके थे शूटर्स:-

कपिल के कहने पर प्रेम श्रीवास ने उत्तरप्रदेश से 5 शूटर बुलवाए। वे एक माह पूर्व बिलासपुर पहुंचे। उन्हें कपिल ने अपने घर के पास अपने ही फार्म हाउस शैलेन्द्र नगर अमेरी में रुकवाने की व्यवस्था की रामगढ़ निवासी एक हथियार सप्लायर के साथ कपिल व पेन श्रीवास अंबिकापुर गए। यहां कपिल द्वारा झारखंड के हथियार सप्लायर से 2 लाख रुपए नगद देकर एक पिस्टल व 10 राउंड कारतूस खरीदा गई थी।

मामले सुलझाने 20 लाख मोबाइल नंबर और 1000 कैमरे की हुई जांच:-

पुलिस जांच के दौरान 20 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। 100 से अधिक मोबाइल टावर की डिटेल निकाली। 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तब जाकर गुथ्थी सुलझ सकी। मामले को सुलझाने में एएसपी दीपमाला, राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी संदीप पटेल, टीआई तरविन्दर सिंह, परिवेश तिवारी, फैजुल शाह, मनोज नायक सागर पाठक, दिनेश चन्द्रा, प्रसाद सिन्हा, एसआई प्रभाकर तिवारी सहित दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी शामिल रहे।

गिरफ्तार 11 आरोपी और उनकी भूमिका:-

  1. जयनारायण त्रिपाठी (73) निवासी शनिचरी बाजार व भिलाई (मृतक संजू त्रिपाठी का पिता)
  2. कपिल त्रिपाठी (38) निवासी शैलेन्द्र नगर अमेरी (मृतक का सगा भाई)
  3. सुतित्रा त्रिपाठी पति कपिल त्रिपाठी (36) निवासी शैलेन्द्र नगर अमेरी
  4. सुमित निर्मलकर पिता पंचराम (24) निवासी अमेरी (स्कार्पियो में कपिल को भगाने में मदद की)
  5. दत्तक पुत्री (सभी को संजू की हत्या के लिए उकसाया)
  6. अमन गुप्ता पिता यशवंत (23) निवासी मुंगेली नाका (कपिल का दोस्त, घटना के बाद शूटरों की शहडोल ले जाकर छोड़ा)
  7. भरत तिवारी पिता रामफल (42) निवासी शनिचरी (दत्तक पुत्री का पति, संजू की रैकी करता रहा और घटना के बाद फरार हो गया था)
  8. आशीष तिवारी पिता विजय (29) निवासी शनिचरी (भरत का भतीजा, जिसने भागने में शूटरों की मदद की)
  9. रवि तिवारी पिता व्यास (32) निवासी शनिचरी (भरत का भांजा, जिसने भागने में शूटरों की मदद की)
  10. प्रेम उर्फ बजरंग श्रीवास पिता राजेश (30) निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा (कपिल के साथ योजना बनाई, यूपी से शूटरों को बुलवाया)
  11. राजेन्द्र सिंह ठाकुर (प्रेम श्रीवास का ड्राइवर भागने में शूटरों की मदद की, इसे प्लानिंग की पूरी जानकारी थी)
YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!