BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; एक ही दिन में मां–बेटे की मौत..तखतपुर में दो दर्दनाक हादसे, तीन की गई जान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार का दिन बेहद दर्दनाक रहा। ग्राम अरईबंद निवासी इंद्राबाई बंजारे की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए तखतपुर ला रहे थे, तभी शाम करीब 4 बजे रास्ते में दुपहिया वाहन से गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। रात में मां का शव देखने तखतपुर पहुंचे उनका पुत्र संत बंजारे और उसका मित्र जितेंद्र बंजारे मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। ग्राम खपरी के पास खड़ी ट्रक से उनकी बाइक जोरदार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही दिन में मां और बेटे समेत तीन लोगों की आकस्मिक मौत से अरईबंद गांव में शोक की लहर है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
