ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर भगा ले गया किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अकलतरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाता था। मामले की रिपोर्ट 9 दिसंबर 2025 को दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, प्रदीप सोरी (अनु.अधि. पुलिस अकलतरा) के मार्गदर्शन में आरोपी धीरेन्द्र रात्रे (19 वर्ष), ग्राम भलपहरी, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और पीड़िता को भगाने में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 64(2)M, 65(1), 87 BNS, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 तथा आईटी एक्ट 67(क), 67(ख) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, म. प्र. आर. स्वाती गिरोलकर और आरक्षक राजा रात्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...