ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के मिरीगुड़ा गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार प्रियदर्शी वासुदेव ट्रेवल्स की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से धरमजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। हादसे के समय बस क्रमांक सीजी 13 बीबी 8087 रायगढ़ से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बस का निर्धारित रूट धरमजयगढ़ से कापू मार्ग नहीं था, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि बस मिरीगुड़ा गांव तक कैसे पहुंची। जानकारी के अनुसार, बस को पत्थलगांव जाने के लिए सिसरिंगा मार्ग से होकर जाना चाहिए था, लेकिन चालक ने निर्धारित रूट बदलकर दूसरे रास्ते से वाहन चलाया। इस लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चालक ने रूट क्यों बदला और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...