BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री की फटकार सुनते ही BEO बेहोश, अस्पताल में भर्ती……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास के दौरान जिला कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में संभागीय समीक्षा बैठक चल रही थी। बैठक में शिक्षा विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कोटा विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) एन.के. मिश्रा मंत्री की फटकार सुनते ही अचानक बेहोश होकर कुर्सी से जमीन पर गिर पड़े। जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे थे। जब अटैचमेंट प्रकरण पर सवाल-जवाब शुरू हुए, तब मंत्री ने बीईओ मिश्रा को कड़ी चेतावनी दी। इसी तनाव के बीच उनका BP अचानक बढ़ गया और वे बेहोश हो गए। घटना के बाद सभा कक्ष में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने तुरंत उन्हें बाहर लाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इस अप्रत्याशित घटना के चलते बैठक कुछ समय के लिए रोक दी गई, जिसके बाद दोबारा शुरू की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...