ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; सेप्टिक टैंक से मिली नवविवाहित महिला की लाश, दो महीने से थी लापता, ससुराल पक्ष के सभी सदस्य हिरासत में, गांव में दहशत का माहौल……

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में दो महीने से लापता चल रही नवविवाहित महिला कमानी निषाद का शव उसके ही घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। घर से उठती तेज दुर्गंध ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सेप्टिक टैंक को खुदवाया और शव निकलवाकर पंचनामा व जांच की प्रक्रिया शुरू की। कमानी की लव मैरिज कुछ ही महीने पहले भोजराज पटेल से हुई थी। उसके पति ने दो महीने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई। कई ग्रामीणों ने शक जताया कि कमानी की हत्या में उसके ससुर जहर पटेल की भूमिका हो सकती है। पुलिस ने एहतियातन ससुराल पक्ष के सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिलेगी। फिलहाल, हर पहलू—हत्या, साजिश या कोई अन्य कारण को ध्यान में रखकर तफ्तीश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...