BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; ATR KOTA की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दूध बेचने वाला युवक बाल-बाल बचा, 50 लीटर दूध सड़क फैला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के पास सड़क पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। असिस्टेंट डायरेक्टर ATR KOTA की बोर्ड लगी कार ने एक दूध बेचने वाले युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर रखे करीब 50 लीटर दूध के डिब्बे सड़क पर फैल गए। इससे पूरे रास्ते पर दूध बह गया और राहगीरों को फिसलन के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गुस्से में स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
