ChhattisgarhRaftaar News Cg

परीक्षा खत्म होते ही हाई स्कूल मनबासा में हड़कंप, 11 छात्राएं अचानक बेहोश, 6 की हालत गंभीर…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिले में स्थित शासकीय हाई स्कूल मनबासा में गुरूवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद कक्षा की 11 छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बेहोश हुई छात्राओं में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। सभी छात्राओं को तीन वाहनों की मदद से वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद कई छात्राओं की हालत में सुधार आ रहा है। छात्राओं के अचानक बेहोश होने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। बीईओ श्याम किशोर जायसवाल ने बताया कि छात्राओं में तेज कंपकंपी और रोने जैसी शिकायतें देखी गईं। सूचना मिलते ही एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और मेडिकल टीम को बुलाया गया। डॉक्टर और नर्स तुरंत स्कूल पहुंचे और फिर छात्राओं को अस्पताल रेफर किया गया। अधिकारी ने बताया कि स्कूल स्टाफ, शिक्षा विभाग के कर्मचारी और एपीओ ने मिलकर बच्चों और उनके पालकों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...