ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शर्मनाक घटना, कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी का किया दो साल तक शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने ही पिता पर दो साल तक डराकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, जब भी घर में कोई नहीं होता था, आरोपी उसके साथ मारपीट कर जबरन शारीरिक शोषण करता था और धमकी देता था कि यदि किसी को बताया तो पूरे परिवार की हत्या कर देगा। नाबालिग अपनी मां, पिता और दो छोटे भाइयों के साथ चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहती है। मां घरों में काम कर परिवार चलाती थी, जबकि पिता बेरोजगार था और अक्सर बच्चों से मारपीट करता था। आरोप है कि 26 जनवरी 2023 को पिता ने पहली बार बेटी को घर लौटने पर पीटकर उसका शोषण किया। इसके बाद यह अत्याचार लगातार जारी रहा। बीते 10 दिसंबर 2025 को फिर से घर में अकेला पाकर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। स्कूल जाते समय पीड़िता की मुलाकात उसकी मां से हुई और हिम्मत जुटाकर उसने पूरी घटना बता दी। मां उसे तुरंत महिला थाना लेकर पहुंची, जहां लड़की ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही महिला थाना और चक्रधर नगर थाना की टीम हरकत में आई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। DSP सुशांतो बनर्जी ने पुष्टि की कि मामला बेहद गंभीर है और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षा, काउंसलिंग और सभी आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...