Raftaar News Cg

अभाविप महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला सम्मेलन छात्र चेतना का आयोजन……पूर्व आईएएस ओपी चौधरी हुए शामिल

बिलासपुर:- (अभिषेक वर्मा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा आज जिला सम्मेलन छात्र चेतना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बिलासपुर जिले के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय से छात्र उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस ऑफिसर श्री ओपी चौधरी रहे, विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अध्यापक अमित बघेल, क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख अभाविप मध्य क्षेत्र वसुंधरा सिंह, महानगर अध्यक्ष प्राध्यापक शैलेश द्विवेदी, महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक, छत्तीसगढ़ प्रदेश सह मंत्री राशि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम छात्रों का पंजीयन किया गया उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बिलासपुर महानगर अध्यक्ष अध्यापक शैलेश द्विवेदी ने छात्र चेतना जिला सम्मेलन की विस्तृत जानकारी छात्रों को दी, पूर्व आईएएस ऑफिसर ओपी चौधरी ने अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रपुनर्निर्माण की भावना का संचार किया, ओपी चौधरी द्वारा युवाओं को अपनी संस्कृति एवं नैतिक मूल्य से जुड़ने का आह्वान किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्राध्यापक अमित बघेल द्वारा विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति के बारे में बताया गया व कार्यकर्ताओं को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गई। मध्य क्षेत्र छात्रा प्रमुख वसुंधरा सिंह द्वारा विद्यार्थी परिषद द्वारा देशभर में किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। बिलासपुर महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक द्वारा कहा गया कि हमें हमेशा कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन के भावना में चलना चाहिए अर्थात हमें कर्म करते रहना चाहिए और फल का चिंता नहीं करना चाहिए और इसी वजह से हम कर्म करते थे और आज दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन बने। नियंत्रक इंदीवर शुक्ला द्वारा उद्घाटन सत्र के समापन की घोषणा की गई। उद्घाटन सत्र के पश्चात शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा आर. एस. के.क्रिकेट ग्राउंड से निकलकर देवकीनंदन चौक, गोल बाजार होते हुए सिटी कोतवाली, तेलीपारा रोड में संपन्न हुई जहा पर खुला अधिवेशन का कार्यक्रम शुरू हुआ। खुला अधिवेशन में महानगर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र नेताओं ने अपने मत रखे महानगर अध्यक्ष प्राध्यापक शैलेश द्विवेदी ने महानगर सम्मेलन में इसका उद्देश्य हमारी गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक ने बताया हमारे प्रदेश में भ्रष्टाचार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जिस प्रकार सड़कों पर गड्ढे होते हैं, उसी प्रकार प्रशासन गड्ढा होते जा रहे हैं और यह लोग गोबर तक को नहीं छोड़ रहे हैं, गोबर के नाम से बड़ा घोटाला कर रहे है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पाठक ने कहा बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और छत्तीसगढ़ सरकार कहती है, की छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर 0.3% है, यह एकदम झूठ है। प्रदेश सह मंत्री राशि त्रिवेदी ने वर्तमान में छत्तीसगढ की शिक्षा की दयनीय स्थिति से अवगत कराया एवं शिक्षा पद्धति में नैतिक मूल्यों को जोड़ा जाए इस पर जोड़ दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुष्यंत साहू ने बिलासपुर शहर में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के बारे में बताया कि किस प्रकार दिनदहाड़े गोलीबाजी, चाकूबाजी, लूटपाट जैसी अपराधिक घटनाएं मानो आम बात हो गई है, इन सभी अपराधिक घटनाओं के चलते पूरे महानगर के विद्यार्थियो में भय का माहौल बना हुआ है, छात्रा भूमिका ने खुला अधिवेशन के कार्यक्रम का आभार ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...