ChhattisgarhRaftaar News Cg

कड़ाके की ठंड ने ली एक बेघर की जान, पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में मिला शव, मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) ठंड का कहर बढ़ते जा रहा है, बढ़ती ठंड के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुराने बस स्टैंड इलाके में खुले आसमान के नीचे सो रहे एक अज्ञात व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। अंबिकापुर में सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे उसका शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से इसी क्षेत्र में दिखाई दे रहा था और भीख मांगकर जीवनयापन कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसके पास गर्म कपड़ों का बिल्कुल अभाव था। मंगलवार शाम को भी वह ठंड से कांपता हुआ देखा गया था। रात में तापमान में अचानक आई गिरावट उसके लिए जानलेवा साबित हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच भी इस बात की ओर इशारा करती है कि ठंड ही मौत का मुख्य कारण हो सकती है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। उधर, अंबिकापुर समेत पूरे सरगुजा संभाग में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदेश के सात प्रमुख शहर—मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव—में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...