BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जिला व जनपद पंचायतों में स्थायी समितियों के चुनाव की तारीख तय, 15 से 22 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया..पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 47 तथा जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्थायी समितियां नियम 1994 के नियम 6 के तहत बिलासपुर जिले में स्थायी समितियों के सदस्यों एवं सभापतियों के निर्वाचन की तारीख तय कर दी गई है। इस सिलसिले में जिला एवं जनपद स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक चलेगी। जिला पंचायत बिलासपुर की स्थायी समिति के सदस्यों एवं सभापतियों का निर्वाचन 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में किया जाएगा। इस निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग में तहसीलदार मुकेश देवांगन एवं राहुल शर्मा सहायक पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

जनपद पंचायतों में चुनाव की तिथियां…..

जनपद पंचायत कोटा, बिल्हा एवं तखतपुर में भी स्थायी समितियों के निर्वाचन की तिथियां तय की गई हैं, जिसमें……..

कोटा: 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत कोटा के सभा कक्ष में निर्वाचन होगा। इसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी एस.एस. दुबे एवं सहायक पीठासीन अधिकारी के रूप में सीईओ युवराज सिन्हा नियुक्त किए गए हैं।

बिल्हा: इसी दिन 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत बिल्हा के सभा कक्ष में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी। बिल्हा के अनुविभागीय अधिकारी बजरंग सिंह वर्मा पीठासीन अधिकारी और सीईओ एस.एस. पोयाम सहायक पीठासीन अधिकारी रहेंगे।

तखतपुर: जनपद पंचायत तखतपुर में यह प्रक्रिया 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। इसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी शिवकुमार कंवर तथा सहायक पीठासीन अधिकारी के रूप में सीईओ सत्यव्रत तिवारी मौजूद रहेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...