BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोनी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या, फरार आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। लोफदी फोकटपारा निवासी जितेंद्र केवट ने चरित्र शंका के कारण अपनी पत्नी संतोषी केवट की लोहे के सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी। एसएसपी के निर्देश पर हत्या का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश तेज की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई, जिसने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राज्य से बाहर भागने की कोशिश में था, लेकिन टीम की त्वरित कार्रवाई से उसे कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जितेंद्र ने चरित्र शंका के कारण यह वारदात की। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...