ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तांत्रिक के तंत्र-मंत्र का खौफनाक अंत, एक कमरे में मिले तीन शव, परिजनों में आक्रोश….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बुधवार देर रात तंत्र-मंत्र के नाम पर हुए दिल दहला देने वाले तिहरे मौत कांड ने पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की लाश बरबसपुर स्थित उनके कबाड़ यार्ड में एक ही कमरे से संदिग्ध हालत में मिली। मृतकों की पहचान अशरफ मेमन (कोरबा), सुरेश साहू पिता बलदेव साहू (तुलसीनगर) और नीतीश कुमार (दुर्गा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी तांत्रिक राजेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार रात करीब 11 बजे कोरबा पहुंचा था। यार्ड में रात होते ही तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया गया कि तांत्रिक ने तीनों को बारी-बारी से कमरे में बुलाया, नींबू दिया और रस्सी से सर्किल बनाकर उन्हें अंदर बंद कर दिया। उसने कहा था कि आधा से एक घंटे बाद कमरा खोला जाएगा। लेकिन जब कमरा खोला गया, तो भीतर तीनों मृत पड़े थे। तांत्रिक की टीम में शामिल बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे ने दावा किया कि 5 लाख रुपये को ढाई करोड़ बनाने के लालच में यह तंत्र-मंत्र किया जा रहा था। मौत कैसे हुई, इस पर टीम का कोई स्पष्ट बयान नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही अशरफ मेमन के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तांत्न्रिक समेत सभी संबंधितों से पूछताछ की जा रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...