ChhattisgarhRaftaar News Cg

हसदेव नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए तीन स्कूली छात्र डूबे, 26 घंटे बाद मिले शव, एक बच्चा ASI का बेटा…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में हसदेव नदी में नहाने गए तीन स्कूल छात्रों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। लगातार 26 घंटे तक चला खोज अभियान गुरुवार सुबह उस समय खत्म हुआ, जब SDRF और पुलिस टीम ने तीनों के शव नदी से बरामद कर लिए। मृतकों में नेल्सन लकड़ा (15), युवराज राठौर (14) और रुद्र सिंह राज (11) शामिल हैं। नेल्सन, सक्ती जिले में पदस्थ ASI नजारियूस एक्का का बेटा था। युवराज के पिता प्लांट में नौकरी करते हैं, जबकि रुद्र के पिता किराना दुकान चलाते हैं। तीनों जगदल्ला कॉलोनी स्थित मनका पब्लिक स्कूल के छात्र थे। बुधवार सुबह स्कूल की छुट्टी होने पर तीनों दोस्त साइकिल से हनुमान धारा घूमने व नहाने पहुंचे थे। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोज शुरू की तो त्रिदेव घाट के पास उनकी साइकिल, कपड़े और चप्पलें पड़ी मिलीं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नदी का तेज बहाव देखते हुए एनिकट से पानी का प्रवाह अस्थायी तौर पर रोका गया, ताकि तलाशी अभियान तेज किया जा सके। रात में अंधेरा बढ़ने पर रेस्क्यू रोकना पड़ा, जिसे आज सुबह फिर शुरू किया गया और कुछ ही देर बाद तीनों के शव मिल गए। चांपा SDM पवन कोसमा ने बताया कि बच्चे सुबह 10 बजे घर से निकले थे। परिवार ने कई बार फोन किया, पर संपर्क नहीं हो पाया। लोकेशन के आधार पर खोज कर नदी किनारे पहुंचा गया, जहां बच्चों का सामान मिला था। फिलहाल पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। इलाके में घटना के बाद शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....