ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पत्नी की सब्बल से हत्या कर फरार हुआ पति..तीन बच्चों के सामने ताबड़तोड़ वार, पांच वर्षीय बच्चे ने दी नानी को सूचना, पुलिस जुटी जांच में!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मामूली विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की सब्बल से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के समय दंपत्ति के तीनों बच्चे घर में मौजूद थे। हत्या की सूचना पांच वर्षीय बच्चे ने दौड़कर अपनी नानी को दी, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी निवासी संतोषी केवट बीते दो माह से अपने मायके कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में पति जितेंद्र केवट और बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर रही थी। बुधवार रात भोजन करने के बाद किसी बात को लेकर पति–पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने घर में रखे सब्बल से संतोषी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के दौरान पांच वर्षीय बच्चा बीच-बचाव करने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बच्चा तुरंत दौड़कर पास ही स्थित अपनी नानी के घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। मां के साथ मौके पर पहुंचीं संतोषी की मां ने देखा कि संतोषी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना की सूचना कोनी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है तथा आरोपी पति जितेंद्र केवट की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि संतोषी के तीन छोटे बच्चे हैं और घटना के वक्त तीनों वहीं मौजूद थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...