ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जादू-टोने के शक में बुआ की हत्या, दो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दो सगे भाइयों ने जादू-टोने के शक में अपनी ही बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरोरा वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्याम यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बुआ पद्मा यादव वार्ड क्रमांक 13 शनिवार 24 मई को दोपहर लगभग 3:30 बजे अपने घर के बाहर खून से लथपथ मृत पाई गईं। मृतिका के सिर, सीने, हाथ और पैरों पर गहरी चोटों के निशान थे। वहीं घटनास्थल से खून से सना बोल्डर पत्थर और टूटा हुआ डंडा बरामद किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया कि मृतिका का अपने दो भतीजों राजू यादव (28 वर्ष) और जीवन यादव (24 वर्ष) से पूर्व में विवाद हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दिन राजू यादव को मृतिका के घर के पास से भागते हुए देखा गया था। इस आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतिका पद्मा यादव ने उनके दादा से सस्ते में जमीन खरीदकर मकान बनाया था, जिससे वे नाराज थे। इसके अलावा उन्हें शक था कि पद्मा जादू-टोना करती थीं और नींबू-मिर्ची जैसी चीजें फेंककर उनके परिवार को नुकसान पहुंचाती थीं। उन्होंने अपनी पत्नियों के गर्भपात का कारण भी इसी टोने-टोटके को माना और इसी रंजिश के चलते हत्या की योजना बनाई।

डंडे और बोल्डर से की निर्मम हत्या……

24 मई को जब बुआ से विवाद हुआ, तो दोनों भाइयों ने मिलकर पास में पड़े नीलगिरी और बांस के डंडों से हमला कर दिया। सिर पर प्रहार के बाद जब वह गिर पड़ीं, तो उन्होंने एक भारी बोल्डर पत्थर से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खरोरा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...