ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

NTPC सीपत में ठेकाकर्मी की ट्रेन में कटकर दर्दनाक मौत, परिजन प्रदर्शन को तैयार..प्रबंधन पर जानकारी छिपाने का आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में बुधवार शाम ड्यूटी से लौटते समय एक ठेकाकर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद देर रात तक परिजनों को इसकी सूचना न मिलने पर नाराज़गी बढ़ गई है। मृतक के परिजन अब मुआवज़े की मांग को लेकर एनटीपीसी के मटेरियल गेट के बाहर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी सुरेश वस्त्रकर उम्र 43 वर्ष पिता दुखीराम एनटीपीसी सीपत के एमजीआर डिपार्टमेंट में राइटस कंपनी के तहत गैंगमैन में हेल्पर के रूप में कार्यरत था। बुधवार शाम करीब 5 बजे लाइन नंबर–2 में छनाई कोयला का काम पूरा करने के बाद उसने अटेंडेंस भरी और अपने साथी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पॉइंट से निकला। साथी कर्मचारी घर पहुंच गए, लेकिन सुरेश रात भर घर नहीं लौटा। चिंतित परिजन तलाश करते हुए जब देर रात्रि करीब 1 बजे जब एनटीपीसी प्लांट पहुंचे, तब उन्हें जानकारी मिली कि सुरेश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनका शव सीपत हॉस्पिटल की मर्चुरी में रखा गया है। परिजनों का आरोप है कि एनटीपीसी प्रबंधन ने घटना की जानकारी छिपाई और परिजनों को बिना सूचित किए शव अस्पताल भिजवा दिया। परिजन और ग्रामीण इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं और मुआवज़े की मांग को लेकर मटेरियल गेट के सामने प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, परिजन घटना को संदेहास्पद मानते हुए कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवज़े की मांग पर अड़े हैं। घटना के बाद से एनटीपीसी परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...