ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
चरित्र संदेह में 75 वर्षीय पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिले में 75 साल के ठिभू केरकेट्टा ने चरित्र संदेह के चलते अपनी 74 वर्षीय पत्नी महेश्वरी की टांगी से हत्या कर दी। घटना आधी रात करीब 1 बजे ग्राम ठरकी में हुई। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बेटी को फोन कर कहा कि उसने पत्नी को मार दिया है। बेटे सुनील के पहुंचने पर मां खून से लथपथ हालत में मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि वर्ष 2009 में पत्नी पर शक को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
