BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस ने एक महीने पुराने रहस्यमय हत्या मामले का किया पर्दाफाश, दोनों आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा स्थित सब्जी मंडी रोड के पीछे झाड़ियों में मिले अधजले शव के मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला पिछले एक महीने से रहस्यमय बना हुआ था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, टावर डंप, मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मृतक की पहचान करते हुए हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 7 नवंबर को होटल ग्रैंड लोटस के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव मिला था। सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आसपास के थानों में दर्ज गुम इंसान रिपोर्टों से मिलान कराया। इस दौरान टावर डंप से एक मोबाइल नंबर की लोकेशन संदिग्ध मिली। अंतिम लोकेशन और तकनीकी विश्लेषण के बाद मृतक की पहचान गोपाल, निवासी सेमिया नेवारी, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि घटना की रात मृतक सड़क किनारे शराब पी रहा था। इसी दौरान आरोपी अरुण दास मानिकपुरी और धनेश लोधी उर्फ राजू वहां पहुंचे। शराब सेवन के दौरान धनेश और मृतक के बीच विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोपियों ने मृतक की पिटाई कर पत्थर से सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहचान छिपाने के इरादे से दोनों ने शव और कपड़ों को आग लगा दी और फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी, सिविल लाइन, सरकंडा, तारबाहर, ACCU और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। लगातार कई दिनों की पूछताछ, तकनीकी जांच और मैदानी सर्च के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। सिरगिट्टी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह ब्लाइंड मर्डर केस सुलझ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...