ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ पुलिस में ट्रांसफर–पोस्टिंग विवाद, जवान ने महिला कमांडेंट पर लगाये गंभीर आरोप, अधिकारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ा विवाद सामने आया है। तीसरी बटालियन, अमलेश्वर के जवान नवदीप पांडे ने वीडियो जारी कर अपनी ही कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर पर ट्रांसफर–पोस्टिंग के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग करने का आरोप लगाया है। नवदीप का कहना है कि पैसे न देने पर उन्हें छह महीनों में चार बार अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया। उनके कई आवेदन भी विभाग ने नहीं सुने, यहां तक कि कंपनी कमांडर और हवलदार ने आवेदन की पावती तक देने से मना कर दिया। वीडियो में नवदीप ने बताया कि वह रायपुरा में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी का पैर टूटा है, और वे घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच लगातार ट्रांसफर झेल रहे हैं। उन्होंने स्टेनो चंद्रशेखर तिवारी और कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए। नवदीप के मुताबिक, उन्हें छह महीनों में महासमुंद, जशपुर और बस्तर तक भेजा गया और उन्होंने अपनी पुरानी पोस्टिंग दुर्ग में वापस लौटाने की मांग की है। यह मामला वह हाईकोर्ट तक ले जा चुके हैं। कमांडेंट मेघा टेम्भूरकर ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि नवदीप एक डिफॉल्टर सिपाही हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच पहले से ही चल रही है। बस्तर पोस्टिंग देने पर वह जाता नहीं, इसलिए खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहा है। पुलिस कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने कहा कि आम लोगों द्वारा पुलिस पर रिश्वत के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन जब एक जवान अपने ही सीनियर पर ऐसे आरोप लगाए, तो मामला गंभीर हो जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या एक बड़े अधिकारी को इतना कम वेतन मिलता है कि उसे जवानों से पैसे लेकर पोस्टिंग करनी पड़े?” फिलहाल यह मामला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है, और दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर कायम हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...