BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा; ट्रैक्टर की चपेट में स्कूटी सवार..दो की मौत, चालक की हालत नाजुक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमाली के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी क्रमांक सीजी 10 ईएच 4328 से ग्राम अमाली निवासी रवि यादव (40 वर्ष) और श्यामू भैना (40 वर्ष) जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 28 एस 2135 के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटी सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में ट्रैक्टर चालक राजा राम यादव (21 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बिना बीमा के चल रहा था ट्रैक्टर……

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर का बीमा नहीं था। इसे वाहन स्वामी की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस इस संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...