Raftaar News Cg

मरीजों की सुविधाओं का रखें पूरा ध्यान: सौरभ कुमार….! जिलाधीश ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश….? 

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को मरीजों का इलाज पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने अस्पताल में ओपीडी कक्ष, आईसीयू कक्ष, महिला-पुरूष मरीज वार्ड, शिशु वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र, एचडीयू वार्ड, आई वार्ड, आईसोलेशन वार्ड, सर्जरी वार्ड, ब्लड बैंक सहित विभिन्न कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वार्डाें में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी पूछा। मरीजों से इलाज एवं दवाईयां आदि की समुचित उपलब्धता के साथ-साथ शौचालयों की सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर ने ओपीडी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मिलने वाले इलाज की जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि आभा ऐप के माध्यम से ओपीडी जांच के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने पर अनावश्यक लाईन में लगने की आवश्यकता नहीं होती है। एचडीयू वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों से बच्चों की बीमारी और उन्हें उपलब्ध कराये जा रहे इलाज के संबंध में चर्चा की। वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर्स से बच्चों के बीमारी के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। परिजनों से बच्चों के टेस्ट, दवाई और भोजन के बारे में पूछा। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने बताया कि 15 बच्चों की क्षमता वाले इस पोषण पुनर्वास केंद्र में फिलहाल 7 बच्चों की देखभाल की जा रही है। कलेक्टर ने मीनू के हिसाब से बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की जानकारी परिजनों से ली। उन्होंने बच्चों के लिए प्ले एरिया में खिलौने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की बेहतर देखभाल और वातावरण उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान पीडब्ल्यूडी और अन्य निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को जिला अस्पताल में निर्माण संबंधी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, रेडक्रास के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...