ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार: राजस्व विभाग की मनमानी से त्रस्त हैं किसान: दो साल से नहीं बो पाया फसल, अब करेगा आमरण अनशन..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजस्व विभाग की कथित अनदेखी और भ्रष्टाचार से तंग आकर एक वृद्ध किसान ने अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। बिलासपुर जिले के बेलगहना तहसील अंतर्गत सुईधार केन्दा गांव निवासी 70 वर्षीय किसान ने आरोप लगाया है कि बीते दो वर्षों से उसे राजस्व विभाग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली और अधिकारियों की मिलीभगत का शिकार होना पड़ रहा है। किसान ने चेतावनी दी है कि यदि उसे शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो वह परिवार सहित जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने को मजबूर होगा। किसान का कहना है कि वह पिछले चार दशक से वन भूमि पर खेती कर रहा है, लेकिन अब एक प्रभावशाली व्यक्ति उसे उसकी जमीन से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि न्यायालय द्वारा जारी स्थगन आदेश को निरस्त किए जाने के बावजूद, तहसील कार्यालय ने पटवारी और राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत से पुनः स्थगन आदेश जारी कर दिया, जिससे वह लगातार खरीफ, ग्रीष्म और अब रबी फसल भी नहीं बो सका। कृषक ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा, “यदि मैं झूठा साबित होता हूं तो मुझे सजा दी जाए, लेकिन यदि अधिकारी दोषी पाए जाएं तो उन्हें भी दंडित किया जाए।” इस मामले में किसान ने तहसील कार्यालय के एक बाबू पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने और उसके बाद भी कार्य नहीं करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही सीमांकन को लेकर एक ही तिथि में दो अलग-अलग पंचनामे तैयार किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं, जो कानूनन गलत है। सूत्रों का कहना है कि जिन गांवों का नक्शा अब तक नहीं बना है, वहाँ अक्सर राजस्व अमले द्वारा किसानों से मनमानी वसूली की जाती है और उनके साथ अन्याय होता है। किसान की इस पीड़ा और चेतावनी ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि सरकार और जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
न्यायधानी बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल; पत्नी के चरित्र पर शक ने ली जान, पति ने धारदार हथियार से उता... बिलासपुर; मल्हार पुलिस की कार्रवाई: ग्राम ठाकुरदेवा में अवैध शराब बिक्री पर छापा, 16.740 लीटर शराब ज... कांटा मशीन में हेराफेरी कर 19.75 टन कोयले का गबन: महावीर कोलवासरी में लाखों रुपये की गड़बड़ी का खुला... बिलासपुर; गणेश नगर की गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका, सिरगिट्... गुटखा खाने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की पत्थर मारकर हत्या की, चंद घंटों में गिरफ्तार! बिलासपुर; परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला: दिनदहाड़े वारदात से फैली सनसनी... कोयले की धूल से बेहाल ग्रामीण: साइडिंग बंद कराने अनिश्चितकालीन धरना शुरू; सांस लेने में हो रही परेशा... बिलासपुर; प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : उप मुख्यमंत्री अरुण साव, ज... मां को प्रमाण पत्र दिलाने गया था: लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार ट्रेलर ने छीनी युवा जिंदगी... बिलासपुर; सूने मकान में चोरी के बाद लगाई आग: लाखों के जेवरात पार; इलाज के लिए बाहर गई महिला के घर को...