ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंधे कत्ल से उठा पर्दा, नहर किनारे मिली अधजली महिला की लाश, प्रेम-प्रसंग और लेनदेन विवाद में युवक ने प्रेमिका की कर दी हत्या, 24 घंटे में मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार…….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुरई गांव में पऊवारा नहर के पास स्थित खेल मैदान में सोमवार को मिली अधजली महिला की लाश के रहस्य से पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दा उठा दिया है। उतई थाना क्षेत्र की इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर छह टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने रातभर जांच कर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोटवार केवलदास मानिकपुरी ने मैदान में पुआल के बीच अधजले शव की सूचना पुलिस को दी थी। शुरुआती जांच में मृतका की पहचान नहीं हो पा रही थी और न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी मिला, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली। इसी दौरान सुपेला थाना क्षेत्र की उर्मिला निषाद (30) की गुमशुदगी रिपोर्ट सामने आई, जिसे उसके परिचित विजय बांधे ने दर्ज कराया था। पूछताछ में विजय का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। सख्ती होने पर वह टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक विजय और उर्मिला पिछले दो-तीन वर्षों से साथ में केटरिंग का काम करते थे और इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। विजय शादीशुदा था और उसकी पत्नी गर्भवती थी। उर्मिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी और पैसों के लेनदेन को लेकर भी विवाद बढ़ गया था। सामाजिक रूप से बेइज्जत होने के डर से विजय ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। आरोपी ने पहले धारदार चापर खरीदा, फिर पेट्रोल। रविवार को उर्मिला को काम के बहाने बाइक में बैठाकर उतई क्षेत्र में सुनसान जगह ले गया। मोमोज और पकौड़े पैक कराने के बाद दोनों नहर किनारे मैदान पहुंचे, जहां फिर विवाद हुआ। इसी दौरान विजय ने चापर से वार कर उर्मिला की हत्या कर दी। बाद में पेट्रोल डालकर शव को जलाया और पुआल भी आग में झोंक दिया। वारदात के बाद वह अपने गांव करगाडीह भाग गया और अगले दिन खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...