ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; युवक की बेरहमी से पिटाई, 12 से अधिक युवकों ने मिलकर मारा…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 12 से अधिक युवकों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि बीच बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी बुरी तरह पीटा गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रकाश दास सीतामढ़ी स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के पास राशन लेने आया था। इसी दौरान नशे की हालत में 12 से अधिक युवकों ने उसके ऊपर लाठी, डंडा, चेन और हॉकी स्टीक से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जब वहां मौजूद एक युवक ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि शनि मंदिर के पास दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। तभी मोती सागर पारा का रहने वाला एक युवक अपने साथ 12 लड़कों को लेकर वहां पहुंचा। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने बिना किसी पहचान या पूछताछ के प्रकाश दास पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...