BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में लॉ स्टूडेंट-वकील पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और पत्थरों से किया घायल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक लॉ स्टूडेंट और जिला न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे वकील पर जानलेवा हमला किया गया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों—राजवीर बाबरा, कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे, सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी शिवांश पारासर, निवासी चड्डा बाड़ी नेहरू नगर, अपने परिचित युवती को कार से शांति नगर से कोनी की ओर ले जा रहे थे। चड्डा बाड़ी पहुँचते ही सामने से आई कार ने उन्हें रुकने का इशारा किया। कार से उतरे कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे ने युवती को साथ ले जाने पर आपत्ति जताई और शिवांश से गाली-गलौज शुरू कर दी। तनाव बढ़ा तो आरोपी राजवीर बाबरा बुलेट बाइक से वहाँ पहुँचा। शिकायत के अनुसार राजवीर ने पहले बाइक चढ़ाकर शिवांश को घायल करने की कोशिश की। शिवांश ने बाइक पकड़कर गिरा दी, जिसके बाद राजवीर ने धारदार चाकू से उन पर लगातार वार किए। हमले में शिवांश के सिर, कमर, गले और आँख के नीचे गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान अन्य साथियों ने उन पर पत्थरों से हमला कर हालात और खराब कर दिए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। खून से लथपथ शिवांश किसी तरह पास के मेडिकल स्टोर तक पहुँचे और वहाँ छिपकर अपने दोस्तों को फोन किया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिर थाने पहुँचकर FIR दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गवाहों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...