ChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही, डॉक्टर न मिलने से गर्भवती की रास्ते में डिलीवरी, नवजात की मौत… अस्पताल पहुंचते ही मां की भी गई जान, पति ने लगाया गंभीर आरोप…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। लाछा गांव की 38 वर्षीय गर्भवती महिला कविता सिंह को सोमवार देर शाम प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद ही नहीं था। नर्सों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे कुछ देर स्लाइन लगाया और तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन एम्बुलेंस से महिला को अंबिकापुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही कविता ने बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव होते ही नवजात की मौत हो गई। जब परिवार महिला को लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, तो डॉक्टरों ने जांच में उसका पल्स और बीपी नहीं पाया और उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति आदित्य सिंह का कहना है कि अगर सूरजपुर अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध होते, तो उसकी पत्नी और बच्चे दोनों की जान बच सकती थी। अस्पताल की HOD डॉ. अविनाशी कुजूर ने बताया कि महिला को सुबह 4:30 बजे सूरजपुर से रेफर किया गया और 6:50 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार, प्रसव रास्ते में ही हुआ और इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला यह मामला इलाके में गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...