ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दर्दनाक कांड पहले पत्नी की हत्या, फिर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर खत्म की जिंदगी, सुसाइड नोट में लिखा– बीवी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली। दंपती मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और चंडी नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। मृतक की पहचान राजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है, जो वेल्डिंग का काम करता था। उसकी पत्नी रेखा गुप्ता घर में सोफे पर मृत पाई गई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें राजेंद्र ने लिखा— “मैं अपनी बीवी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।” उसने अपने बच्चों की जिम्मेदारी परिजनों को सौंपने की बात भी लिखी है। पत्नी की हत्या के बाद राजेंद्र लाभांडी क्षेत्र की रेलवे पटरी पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू और तेलीबांधा व खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वास्तविक वजह की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...