BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तूरी जनपद क्षेत्र के सरपंचों का हल्ला बोल; 15वें वित्त की राशि सहित उठी 3 मांगे..भाजपा शासन काल में विकासकार्य अवरुद्ध..11 दिसंबर को धरना प्रदर्शन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जनपद पंचायत मस्तूरी के सरपंच संघ ने 15वें वित्त आयोग की लंबित राशि सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में जिला कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें कहा गया है कि नवीन पंचायत गठन के नौ महीने बीत जाने के बाद भी पंचायतों को अब तक 15वें वित्त आयोग मद की राशि प्राप्त नहीं हुई है। राशि जारी न होने से पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं और जनहित योजनाओं का संचालन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सरपंच भारी उत्साह और विकास संकल्प के साथ चुने गए थे, परंतु आर्थिक संसाधन न मिलने से वे हताश और निराश होने लगे हैं। पंचायतें अपने क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं भी हल नहीं कर पा रही हैं, जिससे विकास कार्य लगभग ठप पड़ने की स्थिति है। सरपंच संघ ने चेतावनी दी है कि यदि राशि शीघ्र जारी नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पंचों का मानदेय 2500 रुपये तथा सरपंचों का मानदेय 10000 रुपये किया जाए। साथ ही पंचायतों को पूर्व नियमों के अनुसार 50 लाख रुपये तक के कार्यों की एजेंसी का अधिकार दिया जाना आवश्यक है, ताकि विकास कार्यों को स्वतंत्र रूप से संचालित किया जा सके। संघ ने यह भी जानकारी दी कि इन मांगों को लेकर 11 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत मस्तूरी कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों को औपचारिक प्रतिलिपि के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। सरपंच संघ का कहना है कि ये मांगें पंचायतों के विकास, ग्राम स्तर पर समस्या समाधान और चुने गए जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ी हुई हैं। संघ ने उम्मीद जताई है कि शासन-प्रशासन स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जल्द निर्णय लेगा, अन्यथा आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...