BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित नारियल कोठी वार्ड क्रमांक 36 में शनिवार सुबह 17 वर्षीय किशोर का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दयालबंद निवासी बलराम केवट का पुत्र शोभनाथ केवट (17) दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद इलेक्ट्रिशियन का काम सीख रहा था। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह काम से घर लौटा और रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। सुबह करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्य उसे जगाने पहुंचे तो कमरे में शोभनाथ का शव पंखे की कुंडी से गमछे के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि किशोर द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....