BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्तार..नातिन को जान से मारने की धमकी देकर परिवार को बनाया निशाना!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवकों ने एक युवती को उसके परिवार और छोटे बच्चों की हत्या तथा दुर्घटना कराने की धमकी देकर करीब डेढ़ वर्ष तक ब्लैकमेल किया। इस दौरान उन्होंने भय का माहौल बनाकर परिवार से 14 लाख 50 हजार रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से वसूल लिए तथा करीब 450 ग्राम सोने के जेवरात भी हड़प लिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने जैसे पीले धातु की दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन और अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा जब्त की है। मामले में दो आरोपी अब भी फरार हैं। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य से मिली जानकारी के अनुसार, राजीव विहार, सरकंडा निवासी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अस्वस्थ रहने के कारण उन्होंने अपने बैंक लेन-देन और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी नातिन को सौंप रखी थी। इसी दौरान जनवरी 2025 से आयुष यादव, निवासी विवेकानंद नगर मोपका, आदर्श शर्मा, निवासी दीनदयाल कॉलोनी बहतराई, प्रिंस साहू, निवासी दीनदयाल कॉलोनी बहतराई, आदित्य पांडे, निवासी आर.के. नगर (बजरंग चौक के पीछे) तथा उनके अन्य साथियों ने युवती को परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों को जान से मारने एवं सड़क दुर्घटना कराने की धमकी देकर लगातार भयभीत किया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने डर और दबाव का माहौल बनाकर प्रार्थी एवं उनके परिजनों के एसबीआई और सहकारी बैंक खातों से एटीएम तथा फोन-पे के माध्यम से किश्तों में 14.50 लाख रुपये प्राप्त किए। इसके बाद युवती को आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे लगभग 450 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें हार, चेन, अंगूठियां, झुमके और टीका सहित अन्य जेवर शामिल थे, भी अपने कब्जे में ले लिए। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, दो अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन तथा अपराध की रकम से खरीदी गई एक्टिवा बरामद कर जब्त कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले के अन्य फरार आरोपी प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....