BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपरेशन की मांग..शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने के दौरान बहा था 28 वर्षीय सुखदेव केंवट! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा निवासी 28 वर्षीय मछुआरे सुखदेव केंवट के शिवनाथ नदी में बहने के 10 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। लगातार बीतते समय के साथ परिजनों की चिंता और बढ़ती जा रही है। परिवार और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से विशेष जल खोज दल की मदद लेकर व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सुखदेव केंवट गत गुरुवार को गांव के अन्य लोगों के साथ शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह धारा में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस, एसडीआरएफ, लवन पुलिस, पामगढ़ पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। तलाश के दौरान देर रात जांजगीर-चांपा जिले के देवरघटा क्षेत्र के पास नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली थी, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद भी लगातार खोजबीन जारी रही, लेकिन अब तक सुखदेव का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के शुरुआती दिनों में खोज अभियान तेज गति से चलाया गया, लेकिन अब तलाश लगभग ठप पड़ गई है। दस दिन बीत जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। उन्होंने प्रशासन से एसडीआरएफ अथवा विशेष जल खोज दल की मदद लेकर दोबारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए खोज अभियान में तेजी लाने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक सुखदेव का पता नहीं चलता, तब तक परिवार को मानसिक शांति नहीं मिल पाएगी। वहीं प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....