BILASPUR: शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बारी आने पर मारपीट कर हुआ फरार, लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी करने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जागेश्वर उर्फ छोटू यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बोड़सरा ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरन उसके घर घुसकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो वह शादी करने से मना कर दिया। साथ ही पीड़िता के साथ मारपीट कर फरार हो गया। साइबर सेल की टीम से आरोपी के मोबाइल नंबर से लोकेशन प्राप्त कर पुलिस टीम चरौदा भिलाई जिला दुर्ग रवाना की गई। जहां से आरोपी जागेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपराध करना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

