ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 70% झुलसे पति की मौत……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। डीडी नगर थाना क्षेत्र में पत्नी ने गुस्से में अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 8 दिसंबर की रात की है। जानकारी के अनुसार, डीडी नगर निवासी 45 वर्षीय अरुण पटवा अपनी भतीजी की शादी से देर रात घर लौटा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। परिजनों का कहना है कि अरुण सोने चला गया था, तभी पत्नी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कमरा बाहर से बंद कर वहां से भाग गई। आग लगने के बाद अरुण जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसे अरुण को 70 फीसदी जलने की हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अरुण और उसकी पत्नी की शादी करीब 22 साल पहले हुई थी, लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। दंपत्ति अलग-अलग रहते थे और विवाद के मामले पहले भी पुलिस तक पहुंच चुके थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी पिछले समय में भी आत्महत्या का दबाव बनाकर परिवार को परेशान करती रही है। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...