BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस ने चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार..पांच अलग-अलग स्थानों पर की गई चोरी की वारदातें उजागर, मशरूका बरामद.. खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना पुलिस ने इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों ने पांच अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों को भी जब्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 मई 2025 को प्रार्थी सनत कुमार बंजारे निवासी आसमा सिटी सकरी ने थाना सकरी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गायत्री मंदिर के पास स्थित उसकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लोहे के चादर, एंगल एवं पाइप चोरी कर लिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा सकरी क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य ने एक विशेष टीम का गठन कर संदिग्धों की तलाश प्रारंभ की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही जालेश्वर उर्फ जल्लू पाल और महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में दोनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी जालेश्वर ने बताया कि उसने अपने साथी मोनू प्रजापति के साथ मिलकर दिनांक 14 मई को गायत्री मंदिर के पास स्थित वेल्डिंग व फर्नीचर दुकान से लोहे की चादरें, एंगल और पाइप ऑटो में लादकर चोरी किए थे। इसके अलावा उन्होंने भवानी ढाबा के सामने से बिजली की तारें और टुल्लू पंप, सरस्वती शिशु मंदिर से चावल, दाल, कुर्सी, पंखा, उसलापुर साईं नगर के निर्माणाधीन मकान से चोरी का प्रयास और वन चेतना के सामने ठेले से सिगरेट, गुटखा, चॉकलेट, कोल्ड्रिंक तथा नगद राशि चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए लोहे के प्लेट, एंगल, पाइप, टुल्लू पंप, कुर्सी, चॉकलेट डिब्बा और ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति पिता रामकुमार प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास बंधवापारा सकरी,

02. जालेश्वर उर्फ जल्लू पाल पिता गोविंद पाल उम्र 32 वर्ष निवासी बजरंगपारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...