ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंधविश्वास का खौफनाक अंत, बच्चों की लगातार मौत के सदमे में महिला ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की गला रेतकर की हत्या…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में अंधविश्वास के कारण एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटराडीह में 26 वर्षीय महिला सीता ने अपनी ही गांव की 60 वर्षीय चंद्रकली की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सीता का मानना था कि चंद्रकली उसके बच्चों पर तंत्र-मंत्र कर रही है। आरोपी के छह बच्चे थे, जिनमें से चार की पहले ही मौत हो चुकी थी। एक बच्चा अभी कुपोषण से पीड़ित है। लगातार बच्चों की मौत से परेशान होकर वह मानसिक तनाव में थी और उसे भ्रम हो गया कि चंद्रकली जादू-टोना कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू की। आरोपी सीता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और दुख का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...