ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO: सीपत; चलती कार में ड्राइवर को झपकी..पलटी कार, 4 लोग थे सवार..चालक घायल, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा के पास सोमवार रात लगभग 3 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब बलेनो कार CG 04 LN 4555 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि कार में सवार तीन अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बोईदा, ओढ़ालीडीह निवासी प्रशांत विश्वकर्मा की बताई जा रही है। वह अपने तीन साथियों के साथ बिलासपुर से अपने गृह ग्राम लौट रहे थे। रास्ते में चालक को अचानक झपकी आने से वाहन का नियंत्रण खो गया और कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार की छत, शीशे और आगे का हिस्सा पूरी तरह दब और टूट गया, जिसे देखकर स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। हालांकि वाहन की स्थिति गंभीर होने के बावजूद कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, जिसे गनीमत माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...